संगीतकार प्यारेलाल

ये हैं संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के प्यारेलाल जी। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं उनके साथ चाय पिऊंगा घंटों बातें करूँगा। क्योंकि मैं अपने स्कूल के दिनों में इनकी फिल्में दोस्ती रोटी दुश्मन देखी थी और इनका फैन हो गया था। जब मैं पहली बार बम्बई गया तो इनके बंगले पारसमणि के बाहर घंटों खड़ा रहा कि अगर गेट खुले तो इनकी एक झलक देख लूं संयोग से गेट खुला तो मैंने देखा कि वह अंदर किसी से बातें कर रहे थे टीशर्ट हाफ पैंट पहन रखी थी उस समय बचपन की समझ थी दिमाग में था कि बच्चे हाफ पैंट और बड़े फूल पैंट पहनते हैं सो अजीब लगा कि इतने बड़े होगए अभी तक हाफ पैंट पहनते हैं। लेकिन अब जब माडर्न लोगों को हाफ और थ्री क्वार्टर देखता हूँ तो सोचता हूँ कि हम लोग अब माडर्न हुए हैं ये तीस चालीस साल पहले माडर्न हो चुके थे। खैर जब पहली दफा प्यारेलाल जी की एक झलक देख ली तो खुशी का ठिकाना नहीं था बाद में जब उदित नारायण जी ने बताया कि मैं तो लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के घर के बाहर कई सालों तक घंटों खड़ा रहता था तो मुझे लगा कि मेरी तपस्या बड़ी छोटी थी मुझे जल्द ही दर्शन हो गये थे।
प्यारेलाल जी ने बड़ी दिलचस्प बातें इंटरव्यू के दौरान बतायी जिसमें से एक यह कि हमारी जिंदगी में एक दौर ऐसा आया कि जब मैं और लक्ष्मी रिकार्डिंग के लिए घर से निकलते थे तो अपनी अपनी जेबें और सूटकेस खाली कर के घर से निकलते थे(उस वक्त हमलोग एक फिल्म की साइनिंग अमाउंट दस हजार रुपये लेते थे) और जब शाम को घर लौटते थे तो हम दोनों की सारी जेबें और सूटकेस पैसों से भरे होते थे। इतने सारे पैसौं का गिनना एक मसला था इसको यूं हल करते थे कि हम लोग एक टेबल पर बैठते थे ड्रिंक लेते थे लक्ष्मी सारे पैसों को जमा करते थे और बीच सारे पैसों को दो हिस्सों में बांटते थे दाएँ हाथ का मुझे देते थे और बाएँ हाथ का खुद लेते थे। बांटने का अंदाज इतना अच्छा था कि कभी अगर गिना भी गया तो दोनों बराबर निकला दो चार नोट कम या ज्यादा बस।

Comments