Living legend पद्मश्री संगीतकार खय्याम साहब के साथ एक साक्षात्कार

ये हैं living legend पद्मश्री संगीतकार खय्याम साहब। किसी जमाने में फौज में थे इसलिए अनुशासन प्रिय हैं फौज की तरबियत की वजह से सख्त तो हैं मगर क्या सुरीली मीठी और दिल में उतर जाने वाली धुनें दी हैं।
कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है
दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिये
ऐ दिले नादां आरजू क्या है
कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता
खय्याम साहब का वक़्त की पाबंदी का एक वाकिआ सुनिए। खय्याम साहब ने मुझे साढ़े दस बजे का वक़्त दिया था इंटरव्यू के लिए टैक्सी वाले ने मुझे इतना घुमाया कि मैं ग्यारह बजे पहुंचा। खय्याम साहब ने अंदर तो    बुलाया मगर कहा आप जर्नलिस्ट हैं वक्त की पाबंदी आप नहीं कीजिएगा तो कौन करेगा। मैं ने साढ़े दस बजे आपको बुलाया था आप ग्यारह बजे आए हैं पूरे तीस मिनट लेट। आज आप बैठिए नाश्ता कीजिए चाय पीजिए और जाइए। इंटरव्यू के लिए किसी दूसरे रोज आइएगा वक़्त लेकर सही वक्त पर। मैं उस दिन तो वापस आ गया लेकिन दूसरे दिन जो उन्होंने वक्त दिया था उस से ठीक आधे घंटे पहले उनके घर के पास पहुंच गया था और इधर उधर जूहू के नजारे देख रहा था। ठीक वक़्त पर मैं ने उनका बेल दबाया तो वह मेरे ही इंतजार में बैठे थे फिर  इंटरव्यू लिया।
आदमी को बड़ा बनने में वक्त की पाबंदी का बड़ा हाथ है। प्यारे लाल जी ने मुझे बताया था कि जब हम लोगों (लक्ष्मी कांत प्यारेलाल) को अमिताभ बच्चन जी से किसी गाने के संबंध में कोई बात करने उनके घर जाना होता तो हमलोग तय वक्त से आधे घंटे पहले अमिताभ जी के बंगले के पास पहुंच जाते और अपनी कार से इधर उधर घूमते और ठीक वक्त पर कार उनके बंगले के गेट पर ले जाते तो देखते अमिताभ जी भी गेट के पास ही हमारे इंतजार में टहल रहे होते।
इन बातों ने मुझे भी मुंबई में वक्त का पाबंद बना दिया और इस से बड़े फायदे हुए।

Comments